Amazon

Shiv Kripa Pane Ke Upay & Manokamna Purti ke Upay shivji ke



Shiv Kripa Pane Ke Upay & Manokamna Purti ke Upay shivji ke



शिव कृपा पाने के उपाय & मनोकामना पूर्ति के उपाय शिवजी के आप सही पढ़ रहे है। भगवान शिवजी को भोले भण्डारी भी कहा जाता है। क्योकि शिवजी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता है। जो अपने भक्तो की मनोकामना जल्द पूर्ण करते है।
हमने इससे पहले दारिद्रय दहन स्त्रोम शिव पुजा....वाले अंक में दारिद्रय दहन स्त्रोम और शिव पुजा के बारे मे जाना (आपने अगर न पढ़ा हो तो यहापर क्लिक करके पढ़ सकते है) इस अंक में शिवजी की कृपा कैसे पाये उसकी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है।
Shiv Kripa Pane Ke Upay, Manokamna Purti ke Upay shivji ke

     Shiv Kripa Pane Ke Upay

शिवजी की कृपा प्राप्त करने से जीवन  धन्य हो जाता है, और हमारे परिवार में आनंद विलास के साथ खुशिया ही खुशिया मिलती है। 


चावल (अक्षत)

अपने जीवन में आप धन से जुड़ी कोई भी समस्या से गुजर रहे है और आपको धन की आवश्यकता है, तो सावन के पवित्र महीने में या फिर कोई भी सोमवार को शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल अर्पित करें इससे धन प्राप्ति की संभावना प्रबल होती है
तिल

सावन के महीने में शिवलिंग पर तिल अर्पित करने से भगवान शिव की प्रसन्नता के साथ ही आपके सभी पापों का नाश हो जाता है

गेहूं

कोई भी मनुष्य अगर संतान सुख से वंचिन्त है। और संतान की कामना रखते हैं। इसके लिए आपको सावन के महीने में प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर गेंहू चढ़ाना चाहिए इससे संतान वृद्धि होती है। शिवजी की कृपा से जल्द आपके घर में बच्चे की किलकारिया गूंजने लगेगी
Shivling par kya kya chadhana chahiye, shiv ke upay
Shivling par kya kya chadhana chahiye
गाय का शुद्ध घी

शिव पुराण के अनुसार अगर कोई नपुंसक मतलब की संतान प्राप्ति पे बाधा है। कोई भी  व्यक्ति गाय के शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करे  ब्राह्मणों को भोजन कराए और सोमवार का व्रत करे तो इससे उसकी हर समस्या का समाधान शिवजी कृपा से हो जाएंगा।

शक्कर मिश्रित दूध

अगर आप अपनी बुद्धि को दिमाग को तेज बनाना चाहते हैं, तो शक्कर मिश्रित दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें, और शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त करिए।

सुगंधित तेल

सावन के महीने में प्रत्येक दिन सुगंधित तेल से भगवान शिव का अभिषेक करने से समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।

गन्ने का रस

गन्ने के रस से सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव की प्रसन्नता के साथ आपको सभी आनंदों की प्राप्ति हो सकती है

जौ

अगर आप जीवन मै भौतिक सुख सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको शिवलिंग पर जौ चढ़ाए क्योंकि इससे आपके सुख में वृद्धि हो सकती है

शहद

टीबी रोग या फिर अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आप जुज़ रहे है तो इस समस्या से  आराम पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाए इससे तमाम रोगों में आराम मिलता है।

जलधारा

अगर आपको बार बार बुखार आता है, द्वाई लेने पर भी ठीक ना होने पर भगवान शिवजी  को जलधारा चढ़ाने से जल्दी ही आराम मिलता है। इसके अलावा आपको सुख और संतान की प्राप्ति के लिए भी जलधारा से शिव की पूजा सबसे उत्तम बताई गई है

गंगाजल

माँ गंगा जो भगवान शिवजी ने अपने शिखर पर धारण किया है। इस पवित्र गंगाजल को आप सावन के पवित्र महीने में गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। जिससे आपको जीवन में हर सुख की प्राप्ति होती है, और मुत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

फूलों से प्रसन्न होते हैं भगवान शिवजी


बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव अपने भक्तों पर सदा प्रसन्न होते हैं। शिव पुराण में कुछ ऐसे फूल और पत्तों के बारे में बताया गया हैं, जिस्से भगवान शिव के चरणों में अर्पित करने से आप मनाचाहा फल प्राप्त कर सकते हैं

सावन के पवित्र महीने में चमेली के फूलों से कोई भी मनुष्य भगवान शिव का पूजन करता है तो आपको शिवजी की कृपा से आपको वाहन सुख का प्राप्ति हो सकती है
Shiv ke priya phool, shiv ko prasann karne ke upay
Shiv ke priya phool
अलसी के फूलों से अगर आप शिवजी का पूजन करते है। शिवजी तो प्रसन्न होते ही हैं सह आपको भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है

आयुर्वेद मे हरसिंगार के फूलों का बहुत खास महत्व बताया गया है, साथ में पूजन मे भी उतना ही महत्व है। हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर शिवजी की कृपा से आपकी सुख संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है

शमी का पेड़ शनि भगवान जुड़ा है। इसके पत्तों से पूजन करेंगे तो आपको मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है, साथ मे आपको जीवन भर शनि महाराज की कृपा प्राप्त होती है

बेला के फूलों से अगर आप शिवजी की पूजा करने से सुंदर, संस्कारी और सुशील पत्नी की प्राप्ति होती है।

जूही के फूलों से शिवजी का आप पूजन करते है, आपके जीवन में कभी भी घर में कभी अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती है।

कनेर के फूलों भी शिवजी को प्रिय है। अगर आप पूजन करेंगे तो आपको जीवन में सदा  नए वस्त्रों को पहनने का सुख प्राप्त होगा।

धतूरे के फूल भगवान शिवजी को अतिप्रिय है। अगर आप धतूरे के फूल से पूजन करते है, शिवजी की कृपा से सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति होती है, लाल डंठल वाले धतूरे को बेहद शुभ माना गया है।

लाल और सफेद मदार (आंकडे) के फूलों से शिवजी की पूजा करने से जीवन मे भोग-विलास तो प्राप्त हो ही है, साथ में मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

शिवजी पुजा में शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाना ही चाइए इससे भगवान शिवजी प्रसन्न होते हैं, साथ में शिवजी आर्शीवाद अपने भक्तों पर सदा बना रेहता है, जिससे शिवजी के भक्तो  की आयु को बढ़ाते हैं।

आप सब लोगो पर ऐसे ही शिवजी की कृपा बरसती रहे इस शुभकामना के साथ हर...हर...महादेव हर...हर...महादेव जय भोलेनाथ ॐ नमः शिवाय 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ